भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 ईस्वी में उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले के नूरपुर में एक कृषक परिवार में हुआ था। उन्होंने 1923 में विज्ञान से स्नातक में और 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त किया था। कानून में प्रशिक्षित श्री सिंह ने गाजियाबाद से अपने पेशे की शुरुआत की। वे 1929 में मेरठ आ गये और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश से वे अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ किया था। सर्वप्रथम वे 1937 में छपरौली विधानसभा से विधायक बने थे। 1946, 1952, 1962 एवं 1967 में इसी विधानसभा से अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वे 1946 में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की सरकार में संसदीय सचिव बने और राजस्व , चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य , न्याय , सूचना इत्यादि विभिन्न विभागों में कार्य किया। जून 1951 में उन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया...