Skip to main content

जनतंत्र के आयाम

जनतंत्र के तीन  आयाम दिखाई देते हैं - जनता, जमात और जाति। तीन आयाम जो दिखाई नहीं देते हैं -  धन, ध्यान, धैर्य। जिस पुरुष में छह गुणों का समावेश होता है बाद में वहीं महापुरुष का दर्जा पाते हैं। हर बार की तरह 2019 में भी लोकसभा चुनाव होगा। पुराने पाठ्यक्रम को नया प्रिंट कर नए पाठ्यक्रम तैयार किये जायेगें। दलों में भी आने और जाने का इन्तजार  होने लगेगा। हर चौक, चौराहे, गली, मोहल्ले में अपने - अपने विचारों से लोग अवगत होने लगेगें। समीकरण बनेगा और टूटेगा। गठबंधन भी होगा और टूटेगा भी, इतना ही नहीं आने वाले रुझानों के खबरों से एक दल दूसरे  दल से वार्ता करना प्रारम्भ भी करेगा। जमात यानि जनाधार के आधार पर अपना भविष्य देखा जायेगा। किस क्षेत्र में जातिगत समीकरण क्या है, उसी के आधार पर टिकट भी तलाशा जायेगा। जिसके पास जनाधार नहीं होगा वो रणनीतिकार बनना पसंद करेगा। ज्यादा प्रश्न पूछने पर यह कह देगा मेरे पास चुनाव लड़ने का समय नहीं है क्यूँकि मेरा दल मेरे बिना जीत नहीं पायेगा। भारतीय अख़बारों में जातिगत और धर्म का विश्लेषण छपने लगेगा। पत्रकारों का भी बाजार काफी गर्म हो जाता है। जनतंत्र का चौथा स्तम्भ को राष्ट्र कि चिंता भी बढ़ जाएगी। एंकर भी जोर - जोर से चिल्लाने लगेगा।

आंचल प्रवीण जो  स्वतंत्र पत्रकार हैं उन्होंने लिखा है - यहां विधायिका जहां कानून बनाती है, कार्यपालिका उन्‍हें लागू करती है और न्‍यायपालिका कानूनों की व्‍याख्‍या करती है, उनका उल्‍लंघन करने वालों को सजा देती है, मीडिया जहां समकालीन विषयों पर लोगों को जागरुक करने तथा उनकी राय बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है वहीं वह अधिकारों और शक्ति के दुरुपयोग को रोकने में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करती है। मीडिया  और  टीआरपी के बीच के संबंधों से जिस प्रकार समाचार को सनसनी बनाया जाता है वह कहाँ तक सही है।  आंचल जी ने आगे लिखा है - अच्छी दर पर पर्याप्त विज्ञापन जिस टीवी चैनल की अधिक टीआरपी होती है अथवा जिन समाचार पत्रों-पत्रिकाओं की प्रसार संख्या अधिक से अधिकतम होती है उन्हें अच्छी दर पर पर्याप्त विज्ञापन प्राप्त होता है। परंतु मीडिया घरानों के व्यवसायी प्रवृति के कई लालची मालिकों द्वारा केवल प्राप्त होने वाले विज्ञापनों पर ही संतोष नहीं किया जाता बल्कि इनकी लालच इस कद्र बढ़ जाती है कि यह मीडिया के मौलिक सिद्धांतों को त्यागने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। मीडिया बना बिजनेस चुनावों के दौरान अगर निष्पक्षता का ढोंग रचने वाले इस मीडिया ने किसी ऐसे राजनैतिक दल के पक्ष में अपने घुटने टेके हैं जो बाद में सत्ता में आ गया हो फिर तो उस मीडिया घराने की दसों उंगलियाँ घी में और सर कड़ाही में यानी एक तो अब उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता दूसरे उसे विज्ञापन के रूप में धनवर्षा की भी कोई कमी नहीं रहती। पेडन्यूज का शिकार यहां यह कहना भी प्रासंगिक है कि जो समाचार पत्र पेड न्यूज़ का शिकार नहीं हैं तथा पेड न्यूज़ जैसी भ्रष्ट व पक्षपातपूर्ण व बिकाऊ व्यवस्था को अनैतिक मानते हुए इसका विरोध करते हैं उन्हें इन्हीं चुनावों के दौरान ऐसे प्रत्याशियों तथा समाचार पत्रों को भी प्रमाण सहित बेनक़ाब करना चाहिए जो पैसे देकर समाचार पत्रों में अपने झूठे कसीदे प्रकाशित करवाते हों।[1] जनतंत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है समाचार अब व्यापार बन गया है। समान बेचना पहली प्राथमिकता है उसके बाद समाचार भी बेचा जाने लगा है। उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण के बाद समाचारों का बाजार भी काफी प्रगति किया है। जमात भी उसी समाचार को पढ़कर विश्लेषण करने लगता है। बड़े दुःख की बात है चुनाव की प्रक्रिया में मीडिया को निष्पक्ष और स्वतंत्र होना चाहिए लेकिन कई उदाहरणों से ये पता चलता है राजनीति और मीडिया को अलग नहीं किया जा सकता है। अच्छे पत्रकार भी अगर अपना कुछ अच्छा लिखना चाहेगें तो उन्हें भी बेरोजगारी का ही सामना करना पड़ेगा। हिमांशु शेखर ने अपने लेख में सही लिखा है कि - पश्चिमी देशों की पत्रकारिता भी बदली लेकिन वहां जो बदलाव हुए उसमें बुनियादी स्तर पर भारत जैसा बदलाव नहीं आया। इन बदलावों के बावजूद अभी भी हर देश की पत्रकारिता को एक तरह का नहीं कहा जा सकता है। पर इस बात पर दुनिया भर में आम सहमति दिखती है कि दुनिया भर में पत्रकारिता के क्षेत्र में गिरावट आई है। इस गिरावट को दूर करने के लिए हर जगह अपने-अपने यहां की जरूरत के हिसाब से रास्ते सुझाए जा रहे हैं।[2] पत्रकारों की हत्या और उनके साथ दुर्व्यवहार भी चिंता का विषय है। पूरा समुदाय कभी भी खराब नहीं होता है। आज भी बहुत ऐसे पत्रकार हैं जो अपने जीवन की चिंता किये बगैर लिखते भी हैं और बोलते भी हैं। मगर सरकार को भी इनके सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

जनतंत्र का एक ऐसा पहलू है जिसे जानना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसी पहलू और आधार पर क्षेत्रीय दलों की राजनीति भी चलती है। राष्ट्रीय दलों द्वारा भी इस समीकरण को नजरअंदाज कर पाना असम्भव है। जनतंत्र और जाति के बीच पारस्परिक संबंध है। आज के राजनीति ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता पूर्व भी विशेष रूप से जातिगत आंदोलन से ही कई दलों का जन्म हुआ। मूल रूप से मंडल कमीशन के बाद जाति एक संस्था के रूप में पहचान बनने लगी। जाति का स्वरूप राजनीति में स्पष्ट रूप से दिखने लगा। लोकतंत्र में भी सहभागी लोकतंत्र का सवाल खड़ा हो गया। 

जाति और अस्मिता के प्रश्न तो बहुत पुराने थे, लेकिन नब्बे के दशक में यह उग्र रूप धारण किया। समरस समाज के भावना का प्रतिरोध हुआ जो समानता और स्वतन्त्रता जैसे मुद्दे के साथ खड़ा हुआ। एक ओर धार्मिक आस्था के प्रश्न पर राम मंदिर बढ़ा तो मंडल कमीशन भी उसी के साथ भी आगे आया। वी पी सिंह जो उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री थे उन्होंने पिछड़े वर्गों को समाजिक और शैक्षणिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत किया। काका साहेब कालेलकर जो 1953  में बनी थी लेकिन जनता पार्टी की सरकार जब 1977 में बनी तो बी पी मंडल आयोग बना था। सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में ले जाया गया। इंद्रा साहनी और भारत सरकार के मुद्दे पर सत्ताईस प्रतिशत आरक्षण पिछड़े वर्गों को दिया गया। क्रीमी लेयर का सिद्धांत आया और पचास प्रतिशत भी कैप बन गया। मगर इसी निर्णय ने जाति संस्था को पुनः परिभाषित किया और राजनीति में प्रत्यक्ष  रूप से यह संस्था मजबूत हो गयी। यह समय धर्म और जाति के विकास को राजनीति में जगह देने लगी। अप्रत्यक्ष रूप से जो बात कही जा रही थी वो अब खुले मंच से कही जाने लगी।

राजनीति और जाति के गठबंधन से नेता और नेतृत्व सामने दिखाई पड़ने लगा। आखिर जाति में वे कौन से गुण थे जो आज भी कायम है। इतना ही नहीं विकास को सामने रख भी दिया जाता है तो पीछे से जातीय समीकरण ही देखा जाता है।

जाति कब तक जाएगी ????????????


जाति व्यवस्था भारतीय समाज की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। गैर हिन्दू सहित सभी भारतवासियों की जन्म से एक जाति होती है जो कि उसके सामाजिक अंतःक्रियायों एवं व्यवहारों के लिए एक पहचान का कार्य करती है। परंतु जाति का अर्थ हिन्दू तथा गैर हिंदू में समान नहीं होता है। गैर हिंदुओं में जाति का कोई धार्मिक पहलू नहीं होता है यह केवल उसका एक सामाजिक स्तर होता है जिसका वह भाग होता है, जबकि हिंदुओं के लिए जाति उसके कर्म का पुरुस्कार या दंड होता है।[3]

अगला अध्याय - जाति, जातिवाद और चुनाव














[1] https://hindi.oneindia.com
[2] http://www.himanshushekhar.in
[3] घनश्याम शाह. 2002. ‘इंटरोडक्सन’, संकलित घनश्याम शाह (संपा.),कास्ट एंड डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स इन इंडिया, देलही, परमानेंट ब्लेक, पृ॰ 5

Comments

Popular posts from this blog

भारत की बहिर्विवाह संस्कृति: गोत्र और प्रवर

आपस्तम्ब धर्मसूत्र कहता है - ' संगौत्राय दुहितरेव प्रयच्छेत् ' ( समान गौत्र के पुरुष को कन्या नहीं देना चाहिए ) । असमान गौत्रीय के साथ विवाह न करने पर भूल पुरुष के ब्राह्मणत्व से च्युत हो जाने तथा चांडाल पुत्र - पुत्री के उत्पन्न होने की बात कही गई। अपर्राक कहता है कि जान - बूझकर संगौत्रीय कन्या से विवाह करने वाला जातिच्युत हो जाता है। [1]   ब्राह्मणों के विवाह के अलावे लगभग सभी जातियों में   गौत्र-प्रवर का बड़ा महत्व है। पुराणों व स्मृति आदि ग्रंथों में यह कहा   गया है कि यदि कोई कन्या सगोत्र से हों तो   सप्रवर न हो अर्थात   सप्रवर हों तो   सगोत्र   न हों,   तो ऐसी कन्या के विवाह को अनुमति नहीं दी जाना चाहिए। विश्वामित्र, जमदग्नि, भारद्वाज, गौतम, अत्रि, वशिष्ठ, कश्यप- इन सप्तऋषियों और आठवें ऋषि अगस्ति की संतान 'गौत्र" कहलाती है। यानी जिस व्यक्ति का गौत्र भारद्वाज है, उसके पूर्वज ऋषि भारद्वाज थे और वह व्यक्ति इस ऋषि का वंशज है। आगे चलकर गौत्र का संबंध धार्मिक परंपरा से जुड़ गया और विवाह करते ...

ब्राह्मण और ब्राह्मणवाद

ब्राह्मण एक जाति है और ब्राह्मणवाद एक विचारधारा है। समय और परिस्थितियों के अनुसार प्रचलित मान्यताओं के विरुद्ध इसकी व्याख्या करने की आवश्यकता है। चूँकि ब्राह्मण समाज के शीर्ष पर रहा है इसी कारण तमाम बुराईयों को उसी में देखा जाता है। इतिहास को पुनः लिखने कि आवश्यकता है और तथ्यों को पुनः समझने कि भी आवश्यकता है। प्राचीन काल में महापद्मनंद , घनानंद , चन्द्रगुप्त मौर्य , अशोक जैसे महान शासक शूद्र जाति से संबंधित थे , तो इस पर तर्क और विवेक से सोचने पर ऐसा प्रतीत होता है प्रचलित मान्यताओं पर पुनः एक बार विचार किया जाएँ। वैदिक युग में सभा और समिति का उल्लेख मिलता है। इन प्रकार कि संस्थाओं को अगर अध्ययन किया जाएँ तो यह   जनतांत्रिक संस्थाएँ की ही प्रतिनिधि थी। इसका उल्लेख अथर्ववेद में भी मिलता है। इसी वेद में यह कहा गया है प्रजापति   की दो पुत्रियाँ हैं , जिसे ' सभा ' और ' समिति ' कहा जाता था। इसी विचार को सुभाष कश्यप ने अपनी पुस्...

गुजरात में जातीय समीकरण

गुजरात के चुनाव में अब गिनती के दिन रह गए हैं। चुनाव आयोग पर भी इस बार  तिथि नहीं घोषणा किये जाने के कारण आरोप - प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चूका था। लेकिन चुनाव आयोग ने बुधवार को गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों पर चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर (89 विधानसभा सीटों के लिए ), जबकि दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर (93 विधानसभा सीटों के लिए ) को होगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश , दोनों जगह वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी। गुजरात चुनावों में इस बार 50,128 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। गोवा के बाद हिमाचल और गुजरात ऐसे राज्य होंगे जहां चुनावों में शत प्रतिशत वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। [1] VVPAT मशीन  : विशेष जानकारी वोटर वेरीफ़ाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी (VVPAT) एक तरह की मशीन होती है , जिसे ईवीएम के साथ जोड़ा जाता है . इसका फायदा यह होता है कि जब कोई भी शख्स ईवीएम का इस्तेमाल कर...